फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर फिर हुआ ताजा हिमपात ।

विज्ञापन
विज्ञापन
पटनीटाप में छह इंच, नत्थाटाप में दो फुट बर्फबारी
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बदला रहा मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ने पर अलाव का लिया सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
चिनैनी। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने पर लोगों को अलाव जलाते भी देखा गया। पर्यटन स्थल पटनीटाप में करीब छह इंच तक बर्फ की परत जमी। वहीं नत्थाटाप में करीब दो फुट बर्फ पड़ी है।
उधर स्योजधार, शिवगढ़धार, देराटाप की पहाड़ियों पर बर्फ की चादर पहले से ही बिछी थी। मंगलवार को उन चोटियों पर दिनभर बर्फ के फाहे बरसते रहे। इससे बर्फीली हवा का दौर जारी रहा। जुगधार में भी हिमपात के बाद चोटियां चांदी की तरह चमकती दिखाई दी। वहीं, चिनैनी क्षेत्र में बारिश हुई। क्षेत्र में ठंड बढ़ने के कारण कई दुकानदारों को जल्दी दुकान बंद कर जाते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटनीटाप, नत्थाटाप में पहुंचने लगे सैलानी
पटनीटाप और नत्थाटाप में बर्फबारी के बाद सैलानियों का आना शुरू हो गया है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, जिन्होंने बर्फबारी के ऊपर जमकर धमाचौकड़ी की। बच्चे और बड़े एक-दूसरे पर बर्फ फेंक कर आनंदित होते दिखे। मंगलवार को पहुंचे सैलानियों ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद वह पटनीटाप और नत्थाटाप पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कुदरत के अनमोल फाहे बरसते देख उन्हें बहुत आनंद आया। उधर कारोबारियों का कहना था कि बर्फबारी के बाद उन्हें अच्छे कारोबार की उम्मीद नजर आने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें