फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू के बीच 680 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना कर्फ्यू के कारण रविवार को जिले में बहुत कम संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचे। शाम तक 680 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। सोमवार को वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से जिले में छुट्टी के दिन भी वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। मगर इस रविवार को संख्या काफी कम रही। कोरोना कर्फ्यू के चलते कम संख्या में ही लोग घरों से बाहर निकल पाए हैं। शनिवार शाम को अचानक ही सरकार रविवार को कोरोना कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया। जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो कम संख्या में ही लोग वैक्सीन लगाने के लिए जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे।
रविवार को शाम तक कुल 680 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 45 से 60 आयु वर्ग में 371 लोगों ने पहली डोज लगवाई और 18 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। दो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और छह ने दूसरी डोज लगाई। छह फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और दस ने दूसरी डोज लगवाई। 121 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 146 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इनकी संख्या में सोमवार को बढ़ोतरी होने की संभावना है। सोमवार को प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे, जिसके बाद टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें