उधमपुर। जिले में वीरवार को कोरोना के 68 नए मामले पाए गए हैं, जबकि 17 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। मौजूदा समय में जिले 410 मामले सक्रिय हैं। वहीं, उधमपुर में लगातार मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
देशभर की तरह ही उधमपुर में भी कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी लगातार बढती जा रही है। जिले में हर रोज 50 से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को कुल 81 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें ज्यादातर शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों में रहने वाले थे। बुधवार को कोरोना संक्रमण से महिला की मौत भी हो गई थी। तथा 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
इनमें ज्यादातर उधमपुर शहर के रही रहने वाले थे। वहीं अब वीरवार को भी कुल 68 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 17 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 5462 हो गए हैं। इनमें से 4993 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 59 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 410 सक्रिय मामले मौजूद हैं।