उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने का काम लगातार जारी है। अभी तक कुल 1,43,048 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 1,13,618 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई है। जबकि 29,430 लोगों को दुसरी डोज भी लगा दी गई है। अभी तक 97.93 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 74.94 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
फ्रंट लाईन वर्करों को पहली डोज लगाने का आंकड़ा 86.81 प्रतिशत और दूसरी डोज लगवाने वाले फ्रंट लाइन वर्करों का आंकड़ा 68.20 प्रतिशत है। 45 से 60 आयु वर्ग के 68.15 प्रतिशत लोग कोरोना वैक्सीन की पहली तथा 5.72 प्रतिशत लोग दूसरी डोज भी ले चुके हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के मामले में पहली डोज लेने वालों का औसत प्रतिशत 60.76 प्रतिशत है जबकि 19.64 प्रतिशत दुसरी डोज भी ले चुके हैं। जिला में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम लगातार तेज गति से जारी है। शनिवार को भी जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में कुल 655 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। इनमें 660 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है।
जबकि 05 ने दुसरी खुराक ली है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला अस्पताल सहित जिले के विभिन्न वैक्सीन केंद्रो पर शनिवार को कुल 07 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और 01 ने दुसरी डोज ली है। इसके अलावा 41 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और 01 ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 396 लोगों ने पहली और 03 ने दूसरी डोज लगवाई है। 216 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली डोज लगवाई जबकि दुसरी डोज लगवाने वाले वरिष्ठ नागरिकों का आंकडा शून्य रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पास अभी 4300 डोज उपलब्ध है।