फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण इलाकों में 620 लोगों ने लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कई इलाकों में घर घर जाकर वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है। शनिवार को कुल 620 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन

45 से 60 आयु वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों को जब वैक्सीन लगाना शुरू किया था तो हर रोज हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवा रहे थे, लेकिन अब अचानक से इनकी संख्या में कमी आ गई और आंकडें सैंकड़ों तक ही सिमट कर रह गए हैं। शनिवार को शाम तक कुल 620 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई है। लोगों ने वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर आना कम कर दिया है और इसलिए अब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी वैक्सीन लेकर घर घर पहुंच रहे हैं।
चिनैनी सहित कई ग्रामीण इलाकों में घर घर जाकर वैक्सीन लगाई है। शाम तक तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और एक ने दूसरी डोज लगवाई है। 13 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और एक ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग में 401 लोगों ने पहली और 11 ने दूसरी डोज लगवाई है। 177 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 13 ने दूसरी डोज लगवाई है। यात्री वाहन न चलने के कारण भी कम संख्या में लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें