फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 583 कोरोना वारियर्स को लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बनाए गए 25 सेंटर में सोमवार को 583 लोगों कोरोना वैक्सीन दी गई है। इनमें 530 फ्रंट लाइन वर्कर्स हैं, जबकि 53 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी है। वैक्सील लगवाने वाले फ्रंट लाइन वर्कर्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को भी इसी तरह से कर्मचारी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन

16 जनवरी से जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है। सप्ताह से फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फ्रंट लाइन वर्कर्स में पार्षदों के साथ सुरक्षबलों को वैक्सीन दी जा रही है। सोमवार को कुल 583 लोगों को वैक्सीन दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 870 लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन शाम तक कुल 583 लोगों को वैक्सीन दी जा सकी है। 870 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने 800 लोगों को वैक्सीन दी है। वहीं 70 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य था और शाम तक कुल 53 कर्मचारियों को वैक्सीन दी जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें