चिनैनी। स्वास्थ्य ब्लॉक चिनैनी में कोविड वैक्सीनेशन प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। शनिवार को 544 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई है। इसके अलावा कोविड जांच भी जारी है, ताकि महामारी से जल्द निजात मिल सके।
आरटीपीसीआर टेस्ट हर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को जबकि रैट रोजाना किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों के आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है।
18 साल से अधिक आयु वालों का 45 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। इसका लक्ष्य 58831 है, जिसमें 26409 लोगों को पहली डोज लगवाई जा चुकी है। ब्लॉक में शनिवार को सीएचसी चिनैनी में 120, पटनीटॉप में 18, सुद्धमहादेव में 50, बश्ट में 90, सयुना में 110, कुद में 10, जखैनी में 40 और रिट्टी में 106 लोगों को टीका लगाया गया है। शनिवार को डोज खत्म हो गई है, जिसके रविवार या सोमवार तक आने की संभावना है।