उधमपुर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की तरफ से सोमवार को संत निरंकारी सत्संग भवन लांसी में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 53 लोगों ने रक्तादान किया। शिविर में उधमपुर जोन एक ए के जोनल इंचार्ज महात्मा बीपी सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे।
सुबह करीब दस बजे संयोजक महात्मा डॉ. विनोद साहिब के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। दोपहर तक चले शिविर में 53 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर उधमपुर स्वास्थ्य विभाग बीपी सिंह ने बताया कि सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के आदेश के अनुसार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। 1986 से निरंकारी मिशन की तरफ से दुनियाभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक मिशन के सदस्य दस लाख यूनिट से भी अधिक रक्तदान कर चुके हैं।