उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने रौनदोमेल, मजालता, रैंबल और जखैनी चौक से अवैध रूप से घाटी ले जाए जा रहे 51 मवेशियों को मुक्त करवाया है। इस संबध में तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान नूर मोहम्मद निवासी चन्नी मोड़, अरफान खान निवासी खोसर, अमजार अली निवासी कुंद्रा (रियासी), नाजम दीन निवासी संगम, मोहम्मद मुदासिर निवासी दारू के रूप में हुई है।
इस मामले में रैबल पुलिस की ओर से लगाए गए नाके के दौरान पुलिस ने वाहन (जेके04ए 9808) को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन चालक बैरियर तोड़ कर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इस संबध में पुलिस टीम ने तत्काल कारवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।