उधमपुर। जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनाए गए वैक्सीन केंद्रों पर वीरवार को कुल 484 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। इनमें कुल 362 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली और 122 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।
वीरवार को शाम तक 06 हेल्थ केयर वर्कर ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली, जबकि पहली डोज लेने वाले हैल्थ वर्कर का आंकड़ा शून्य रहा। साथ ही सात फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली और 23 ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 आयु वर्ग के 90 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली और 31 ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 32 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 62 ने दूसरी डोज ली।
इसके अतिरिक्त 18 साल से अधिक उम्र के 233 लोगों को कोरोना वेक्सीन की पहली डोज लगाई गई। गौरतलब है कि जिला में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। इसके लिए शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई वैक्सीन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न पंचायतों में वैक्सीनेशन कैंप लगाकर भी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम तेज गति से पूरा किया जा रहा है। वीरवार को भी जिला में कुल 484 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें 362 लोगों को पहली और 122 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है।