फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4743 लोगों को लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नया स्टाक पहुंचने के बाद वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में सोमवार को बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। शाम तक 4743 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। शहर व ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों का सुबह से दोपहर तक पहुंचना जारी रहा। सबसे अधिक 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 45 से अधिक आयु वर्ग के ज्यादातर लोगों को अब दूसरी डोज दी जा रही है।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में पिछले दिनों बहुत ज्यादा कमी आई थी। इसका सबसे बड़ा कारण वैक्सीन की कमी था। लेकिन अब नियमित तरीके से नया स्टाक पहुंचने पर वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को छुट्टी के दिन भी साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी। सोमवार को इनकी संख्या 4743 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को 11 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरी, 15 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 2622 लोगों ने पहली, 45 से 60 आयु वर्ग में 230 लोगों ने पहली और 1463 लोगों ने दूसरी, 27 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 375 ने दूसरी डोज लगवाई है। वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट होकर काम कर रहा है। कई टीमें 45 से अधिक आयु वर्ग के सैंकड़ों लोगों को घर पहुंच कर वैक्सीन लगवा रही है। मंगलवार को भी हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें