फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में 4412 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के विभिन्न वैक्सीन केंद्रों पर बुधवार को शाम तक कुल 4412 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। इनमें सबसे अधिक संख्या 18 से 44 वर्ष के लोगों की रही। पिछले दिनों की तरह बुधवार को भी सुबह से लेकर शाम तक जिला के विभिन्न वैक्सीन केंद्रों पर आकर टीका लगवाने वालों का पंहुचना जारी था। सभी ने पंजीकरण करवाने के बाद वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन

पुलिस जवानों की निगरानी के बीच वैक्सीन केंद्रों के बंद होने तक इसी तरह का सिलसिला चलता रहा। वहीं पिछले दिनों के मुकाबलें बुधवार को वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढने पर स्वास्थ्य विभाग को भी अपने निर्धारित लक्ष्य को जल्द प्राप्त करना आसान नजर आने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जहां पिछले दिनों दो दिन सरकारी अवकाश के चलते वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में कमी आ गई थी वहीं अब दोबारा से इसमें बढोतरी हुई है। मंगलवार को 3668 लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली थी वहीं बुधवार को इनकी संख्या बढकर 4412 तक पंहुची है। उम्मीद है वीरवार को भी इनकी संख्या में बढोतरी देखने को मिलेगी। वहीं बुधवार को शाम तक 18 से 44 आयु वर्ग के 1402 ने पहली और 2058 ने दुसरी डोज लगवाई है। इसके अलावा 45 से 60 आयु वर्ग के 140 ने पहली और 704 से दूसरी तथा 19 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 89 ने दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें