फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में 41 और लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें एक का यात्रा इतिहास है अन्य 40 लोग स्थानीय हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 3536 पहुंच गया है, जिनमें से 3128 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कारण 26 की जान जा चुकी है। मौजूदा समय में जिले में 382 मामले सक्रिय हैं। संक्रमितों को होम आईसोलेट किया गया है। वहीं, उनके संपर्क में आए लोगों को पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने ठाठरी में कड़ी पाबंदियां लगाई हैं। बिना टेस्ट के ठाठरी से बाहर आने पर पाबंदी लगाई गई है, जिसके लिए आदेश जारी किया गया है। सीएमओ को आदेश दिया है कि सुबह छह से रात 10 बजे तक लगातार लोगों के टेस्ट किए जाएं जो दूसरे जिले या फिर राज्य से आएगा। पुलिस को नाकाबंदी कड़ी करने को कहा गया। इस दौरान मात्र आपात और स्वास्थ्य से संबंधित लोगों को रिकार्ड जांच के बाद छूट देने का निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें