फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क के बाजार आए 40 लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना संकट बढ़ने के बावजूद मास्क नहीं पहनने पर पुलिस की तरफ से सोमवार को शहर के अंदकर कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम को जो भी मास्क के नजर आया तो उसको पकड़ कर चालान काटा गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर पुलिस ने बिना मास्क के बाजार के पहुंचे करीब 40 लोगों पर कार्रवाई की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा बिना मास्क के नजर आए इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएचओ चंचल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गोल मार्केट में नाका लगाया। इस दौरान जो भी बिना मास्क के नजर आया उसका चालान काट कर 500 रुपये जुर्माना वसूला किया गया। साथ लोगों को जागरूक भी किया गया। लोगों को बताया कि जिले में दिनप्रतिदिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। देश में तो कोरोना के मामले बढ़ने के साथ संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग लापरवाही कर बिना मास्क के घरों से बाहर निकल कर संक्रमण को बढ़ावा देने के साथ खुद भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं।
कई बार शांतिपूर्ण तरीके से समझाने के बाद भी लोग नहीं समझ रहे हैं और बार बार गलती कर रहे हैं। अब लोगों को सख्ती करके ही समझाया जाएगा। पुलिस की टीम ने गोल मार्केट के साथ इंदिरा चौक, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड व शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर कार्रवाई की। दोपहर तक 40 से अधिक लोगों के चालान काट दिए गए थे। पुलिस का कहना है कि अब इस कार्रवाई को अब लगातार जारी रखा जाएगा। अब जो भी बाजार में बिना मास्क के नजर आया तो उसको जुर्माना लगाया जाएगा। अगर कार्रवाई के बाद भी कोई नहीं समझता है तो फिर इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें