फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में 3527 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के विभिन्न वैक्सीन केंद्रों पर वीरवार को शाम तक 3527 लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवाई है। इनमें 1536 ने पहली और 1991 ने दूसरी डोज ली है। स्वास्थ्य विभाग के पास अब भी 21,160 डोज का बडा स्टाक उपलब्ध हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को तेज गति के साथ चला रहा है।
विज्ञापन

जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों पर बनाए वैक्सीन केंद्रों के अलावा जगह-जगह कैंप लगाकर भी लोगों को वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग को हर रोज तीन हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिल रही है। हालांकि बीच में सरकारी छुट्टी व धार्मिक उत्सव होने पर वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में कमी भी देखने को मिलती है लेकिन उसके अगले दिन फिर से बढोतरी भी नजर आती है।
इसी तरह जहां बुधवार को चार हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगाई गई थी। वहीं वीरवार को प्रथम नवरात्रा होने के कारण इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वीरवार को शाम तक कुल 3527 लोगों को ही कोरोना वैक्सीन की डोज लग पाई है। जिनमें 18 से 44 आयु वर्ग के 1381 ने पहली और 1310 ने दुसरी डोज लगवाई है। इसके अलावा 45 से 60 आयु वर्ग के 137 ने पहली और 546 ने दूसरी तथा 18 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 135 ने दूसरी डोज ली है। शुक्रवार को फिर से इनकी संख्या बढने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें