किश्तवाड़। किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीक से रूबरू करवाने के लिए सोमवार को 35 किसानों का दल भद्रवाह के लिए रवाना हुआ है। दल को डीसी अशोक कुमार शर्मा ने डाक बंगला से हरी झंडी दिखाई है।
35 किसानों के एक दल 12 महिलाएं और जिला केसर विकास अधिकारी अमजद हुसैन मलिक भी शामिल हैं। एक दिवसीय भ्रमण का उद्देश्य किसानों को योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। साथ ही स्थायी पहाड़ी कृषि को बढ़ावा देने के लिए मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में ज्ञान और कौशल को बढ़ाना है। किसान भद्रवाह में प्रसिद्ध मसालों, आचार, जैम और जेली प्रसंस्करण इकाइयों का दौरा करेंगे। वहीं, भद्रवाह स्थित स्ट्रॉबेरी फार्म, मशरूम यूनिट, एपिकल्चर सेंटर, सब्जियों के खेतों और फसलों की भी जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी एसके भगत सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।