फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश के बीच 3414 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में मंगलवार को भी बढ़ोतरी हुई है। शाम तक कुल 3414 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें ज्यादातर 18 से 44 आयु वर्ग के थे। तेज बारिश होने के बावजूद हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटर में पहुंचे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को जरूरत अनुसार वैक्सीन मिलने के बाद वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटर में पहुंच रहे हैं और ज्यादातर वैक्सीन लगवा कर ही घरों को लौट रहे हैं। सोमवार को जिले में साढ़े चार हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। मंगलवार को इनकी संख्या में थोड़ी गिरावट हुई है। शाम तक कुल 3414 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली दूसरी, 22 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 2105 लोगों को पहली और एक को दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 223 लोगों को पहली और 837 को दूसरी डोज, 19 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 204 को दूसरी डोज लगाई गई है। सुबह के समय तेज बारिश होने के बावजूद सैकड़ों लोग वैक्सीन लोग सेंटरों में पहुंच गए थे। अपनी बारी के लिए इन सबको लंबा इंतजार भी करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर लोग वैक्सीन लगवा कर ही लौटे। कुछ लोगों को वैक्सीन नहीं लग सकी। इनको स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुधवार को वैक्सीन लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें