फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर की शान शहीद कैप्टन तुषार महाजन को किया गया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन तुषार महाजन की दूसरी पुण्यतिथि पर बुधवार को दो स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सबसे पहले सुबह तुषार मोड़ पर तुषार महाजन की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद दोपहर के समय आर्मी पब्लिक स्कूल में नाटक व अन्य कार्यक्रम के जरिए उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

तुषार चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मेजर जनरल एसके राव विशेष तौर पर मौजूद रहे। शहीद कैप्टन तुषार महाजन ट्रस्ट के सदस्यों सहित कई शहरवासियों ने फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी। आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मेजर जनरल अश्वनी कुमार शर्मा मुख्य मेहमान थे। इसके अलावा जिला विकास आयुक्त रविंद्र कुमार, एसएसपी रईस मोहम्मद भट मौजूद थे। सबसे पहले ट्रस्ट के सदस्यों ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा हासिल कर रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों को वर्दी, स्टेशनरी व अन्य कई तरह का जरूरत का सामान दिया। मिडिल स्कूल लेहनु के विद्यार्थियों ने नाटक पेश करके कैप्टन तुषार की जीवनी के बारे में जानकारी दी।
शानदार अभिनय के साथ बताया कि किस प्रकार तुषार ने कश्मीर में आतंकियों को मारते हुए अपनी जान की कुर्बानी दी। दिल्ली के हुतांशु वर्मा ने तुषार के माता पिता को तिरंगे के रूप में बनाई तुषार की तस्वीर भेंट की। कैप्टन नवीन नागप्पा ने कारगिल युद्ध के अपने अनुभव बताए। मुख्य मेहमान ने कहा कि कैप्टन तुषार महाजन की शहादत को कभी देश भूल नहीं सकता है। कार्यक्रम के अंत में तुषार के पिता देव राज गुप्ता ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर काफी संख्या में पूर्व सैनिक भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें