स्टेट बैंक आफ इंडिया के द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर के दौरान करवाये गए ड्रेस डिजाइनिंग कोर्स की 31 महिलाओं ने ट्रेनिंग ली।
माड़ी गांव में करवाये गए इस कोर्स मे आने वाली महिलाओं के द्वारा रोजाना कपड़ों से कई प्रकार के वस्त्रों को बनाने के साथ ही उनमें डिजाइन बनाना भी सीखा गया।
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर के डायरेक्टर अतनजी रैना ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया के द्वारा कई प्रकार के कोर्स करवाये जा रहे हैं।
इसमें ड्रेस डिजाइनिंग का कोर्स भी शामिल है। इसको प्राप्त करने के बाद महिलायें अपना कामकाज खोल सकती हैं और इससे रोजगार के अवसर मुहैया हो सकते हैं।
इसके लिए बैंक से आसान किस्तों पर लोन भी प्राप्त किया जा सकता है। कोर्स समाप्त होने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को उनके प्रमाण पत्र भी बांटे गए।