सुप्रीम कोर्ट और सरकारी गाइड लाइन के मुताबिक औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण जिला किश्तवाड़ में चल रहे दो और ट्यूशन सेंटरों को बंद करने के आदेश डीसी गुलाम नबी बलवान ने जारी कर दिए।
गौरतलब है कि इस बार दिसंबर माह में ही शिक्षा निदेशक ने कड़े निर्देश जारी किए थे कि सरकारी शिक्षक और लेक्चरर निजी ट्यूशन केंद्र में नहीं पढ़ा सकता है।
इस पर डीसी ने एक टीम गठित की थी और जांच के आदेश दिए थे। इस दौरान कुल सात निजी ट्यूशन और कोचिंग केंद्र चलते पाए गए थे। इसमें से पांच बंद हो गए।
मात्र दो ट्यूशन सेंटर अभी तक चल रहे थे। जिनका कई दिनों से कुछ शिक्षक विरोध कर रहे थे। इस पर डीसी ने शनिवार को एक आदेश निकाला और मुख्य शिक्षा अधिकारी को दो दिन के अंदर इन ट्यूशन सेंटरों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।