फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2660 लोगों को लगाया गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को कुल 2660 लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। शुक्रवार से वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में गिरावट आने लगी है। शनिवार को भी इसमें कमी देखने को मिली है। पहले जहां रोजाना पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी तो अब इनकी संख्या ढाई हजार से अधिक रही है।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन लगवाने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में लोग सामने आ रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंचता जा रहा है। जिले में अभी तक पहली डोज 80 प्रतिशत से अधिक लोगों लगवा दी है और अब दूसरी डोज लगवाने के लिए हजारों की संख्या में लोग सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को कुल 4225 लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली थी। वहीं शनिवार को गांधी जयंती की छुट्टी होने पर केवल 2660 लोग ही वैक्सीन लगवाने पंहुचे थे। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 898 लोगों को पहली और 1273 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 64 लोगों ने पहली और 316 लोगों ने दूसरी, 60 से अधिक आयु वर्ग में 16 लोगों ने पहली और 93 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें