फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में एक दिन में रिकार्ड कोरोना के 265 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला उधमपुर में मंगलवार को रिकार्ड 265 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। संक्रमित पाए गए 253 बीएसएफ के जवान हैं, जबकि दस लोग जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में रहने पर कई लोगो को क्वारंटीन करने के साथ इनके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। करीब सप्ताह के अंदर ही जिले में 570 से अधिक जवान संक्रमित पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अब तो इतने अधिक मामले सामने आने लगे हैं कि इनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की है। हर रोज कोरोना संक्रमण के मामलों का रिकार्ड बन रहा है। एक दिन में सबसे अधिक संक्रमण के मामने मंगलवार को ही सामने आए हैं। सोमवार को कुल 160 संक्रमण के मामले सामने आए थे और इनमें 143 बीएसएफ के जवान थे। मंगलवार को सोमवार का भी रिकार्ड टूट गया और शाम तक कुल 265 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। इनमें 253 बीएसएफ के जवान थे, जोकि गुजरात व महाराष्ट्र से प्रशिक्षण के लिए उधमपुर स्थित बीएसएफ सहायक प्रशिक्षण केंद्र रौन दोमेल में प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं।
बाहरी राज्य से लौटने पर दो अन्य लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले दस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से पांच लोग चिनैनी के बश्ट के रहने वाले हैं। इसी को लेकर बश्ट को कंटेनमेंट जोन भी घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 5016 हो गए हैं। इनमें से 4313 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 58 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 645 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से 60 को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। 571 को फोर्स क्वांरटीन पर रखा गया है। एक का उपचार अस्पताल में चल रहा है और 13 का उपचार प्रदेश से बाहर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें