फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2633 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रविवार को 2633 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। छुट्टी होने के कारण रविवार को वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या शनिवार के मुकाबले थोड़ी कम रही। सोमवार को इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

जिले को कोरोना मुक्त करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन वैक्सीन लगाने का काम में तेजी से काम कर रहा है। पर्याप्त स्टाक होने पर हर रोज चार हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। लेकिन जब वैक्सीन की कमी होती है तो वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या एक हजार से भी कम तक सिमट जाती है। और नया स्टाक मिलने के बाद इसमें फिर काफी अधिक बढोतरी देखने को मिलती है। रविवार को शाम तक कुल 2633 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को चार स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज, 240 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग में 1588 लोगों को पहली डोज और पांच को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 119 लोगों को पहली और 587 को दूसरी डोज, 10 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 80 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें