उधमपुर/जिब। नेशनल हाईवे-44 से अपर गरनेई की ओर जाने वाली सड़क बारिश से बदहाल हो गई है। इस कारण जहां यातायात ठप वहीं ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो इसकी हालत और भी खराब हो जाएगी। क्षेत्र के पंच दलीप अंताल और सूरम सिंह ने बताया कि मई-जून में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की ओर से इस सड़क का निर्माण किया गया था, क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली थी। लेकिन पहली बरसात में ही सड़क का कुछ हिस्सा धंस गया है, जो लगातार खाई की तरफ खिसक रहा है। साथ सड़क पर भी बड़ी-बड़ी दरारें बन गई हैं। जिससे इसके कभी भी पूरी तरह से टूट कर गिरने का भय है। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो चुकी है। छोटे वाहनों के लिए भी जोखिम बढ़ गया है। इसलिए जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द क्षतिग्रस्त सड़क के हिस्से की मरम्मत करवाई जाए।