उधमपुर। जिले में कोरोना टीकाकारण की प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। लोग सुबह से लेकर शाम तक वैक्सीन लगाने वाले केंद्रों में पहुंच रहे हैं। पहले के मुकाबले कोरोना वैक्सीन लगाने वालों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को जिले में 2441 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
इनमें 1915 लोगों को पहली और 526 को दूसरी डोज दी गई। इसमें 21 हेल्थ केयर वर्करों को पहली और 18 को दूसरी डोज दी गई। इसके अलावा 13 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली और 113 को दूसरी डोज दी गई। 45-60 उम्र के लोगों में 1257 को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई, जबकि 21 को दूसरी खुराक दी गई। इसके अतिरिक्त 624 वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली तथा 374 को दूसरी डोज दी गई।