उधमपुर। जिले में कई दिन बाद 24 लोग कोरोना को मात देने में काम रहे हैं। वहीं, एक संक्त्रस्मित मामला सामने आया है। मौजूदा समय में जिले में 26 मामले सक्रिय हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
जिले में लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। करीब सप्ताह से जिले में एक या फिर दो लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। वहीं, महामारी को मात देने वालाें की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को जिले में कई दिनों के बाद एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला था। रविवार को एक साथ 24 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। इससे स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है।
शाम तक एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। उसके संपर्क में रहे पांच लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही उनके टेस्ट भी करवाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के मामले 4319 हो गए हैं, जिनमें से 4236 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में 26 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 20 को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।