चिनैनी। सड़क निर्माण कार्य के कारण तीन साल से क्षतिग्रस्त बांई पंचायत की कूहल की मरम्मत के लिए 21 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। इससे जल्द ही किसानों की समस्या हल हो जाएगी।
बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद ने बताया कि बांई में सड़क निमार्ण कार्य के चलते एक किलोमीटर लंबी कूहल तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे किसानों की समस्या बढ़ने के साथ ही उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। समस्या को पंचायत प्रतिनिधियों ने बैक टू विलेज कार्यक्रम में डीसी के समक्ष भी उठाया था। उन्होंने दो माह में कूहल की समस्या को दूर करने के लिए 21 लाख रुपये मंजूर करवाए हैं। जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे, जिसके बाद कूहल की मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने समस्या हल करने के लिए डीसी का आभार जताया है।