फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब की आड़ में ले जा रहे थे ट्रक में चरस की बड़ी खेप, कश्मीर के दो तस्कर उधमपुर में गिरफ्तार

विज्ञापन
​टिकरी में पुलिस द्वारा पकड़ी गई चरस की खेप के साथ दोनों तस्कर। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। 27 किलोग्राम चरस के साथ उधमपुर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टिकरी इलाके में हुई है। दोनों कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले हैं। यह ट्रक के जरिये कश्मीर से इतनी बड़ी मात्रा में जम्मू की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त करने सहित दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसएचओ रैंबल चमन गोरखा और टिकरी पुलिस चौकी के इंचार्ज जसविंद्र सिंह ने टिकरी इलाके में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान कश्मीर से जम्मू की ओर जा रहे ट्रक (जेके03जे-6144) को जांच के लिए रोका गया। ट्रक की गहन जांच करने पर ट्रक से करीब 27 किलोग्राम चरस बरामद हुई। चरस मिलने पर पुलिस ने ट्रक में मौजूद दानिश रहमान और आबिद अहमद रेशी को गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहाड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। तस्करी के नेटवर्क का पता करने के लिए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
सेब की पेटियों में छुपाई थी चरस की खेप
पुलिस ने बताया कि यह ट्रक श्रीनगर से सेब लेकर कानपुर जा रहा था। सेब से भरे ट्रक में तस्करों ने सेब की पेटियों में पैकेट बनाकर चरस को छुपाया हुआ था। वहीं सूत्रों ने बताया कि सेब लेकर कानपुर जा रहे ट्रक से जम्मू में ही कहीं चरस की खेप को उतारा जाना था। मगर जम्मू जिले की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

2 नवंबर को पकड़ी थी छह किलो चरस
उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर थर्ड इलाके से पुलिस ने एक नवंबर की रात छह किलो चरस बरामद की थी। इसके साथ ही यहां से गिरफ्तार किए गए छह तस्करों से एक लाख रुपये की नकदी भी मिली थी। पुलिस ने चरस की डील करते आरोपी गिरफ्तार किए थे। आरोपियों में श्रीनगर और जम्मू के तस्कर शामिल थे।
एक साल पहले पकड़ी थी 10 किलो खेप
उधमपुर शहर के जखैनी इलाके से बीते वर्ष नवंबर माह में ही पुलिस ने दस किलो चरस के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया था। घाटी से अन्य क्षेत्र में नशे की सप्लाई के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें