उधमपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम लगातार जारी है। जिला अस्पताल के अलावा जिले के अन्य स्थानों पर बनाए गए केंद्रों पर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को शाम तक जिले में कुल 1882 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।
पिछले दिनों के मुकाबले अब कोरोना वैक्सीनेशन में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी जिला अस्पताल सहित जिले में बनाए गए विभिन्न स्वास्थ केंद्रों पर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को शाम तक जिले में कुल 1882 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें 1245 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। जबकि 637 लोगों को दुसरी डोज दी गई। इसमें छह हेल्थवर्करों को पहली और सात को दूसरी डोज दी गई।
इसके अलावा 88 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली और 26 को दूसरी डोज दी गई। 45-60 उम्र के लोगों में 835 को कोरोना वैक्सीन की पहली और 321 को दूसरी खुराक दी गई। इसके अतिरिक्त 316 वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 283 को दूसरी डोज दी गई। जिला में अब तक कुल 99045 लोगों को पहली और 24326 को दूसरी डोज दी गई है। कुल मिलाकर अभी तक 123371 लोगों को टीका लगाया गया है।