फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विकास को 187.53 करोड़ मंजूर

Wed, 15 Mar 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
विज्ञापन
lal singh - फोटो : Sanjay Gupta
विज्ञापन
जिला विकास बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए जिले के विकास को 187.53 करोड़ की राशि मंजूर की गई। इस दौरान बतौर विकास बोर्ड के चेयरमैन वन मंत्री चौधरी लाल सिंह ने ग्रामीण इलाकों में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में प्लानिंग, आईटी, काननू, सीएपीडी राज्यमंत्री अजय नंदा, जेएंडके स्टेट बोर्ड फार वेलफेयर एंड डेवलपमेंट के वाइस चेयरमैन, रशपाल वर्मा, भूषण लाल, विधायक पवन गुप्ता, विधायक दीनानाथ भगत और विधायक आरएस पठानिया आदि मौजूद थे।

राशि मंजूर करने के बाद चौधरी लाल सिंह ने कहा कि दूरदराज ग्रामीण इलाकों में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाए और विधायक इन विकास कार्यों की पूरी निगरानी करें। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रामीणों के दिहाड़ी की राशि जल्द जारी की जाए। फंड जारी होने के बाद सभी विभाग युटीलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा करवाएं।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट हेड से कहा विकास कार्यों को लेकर लगातार बैठक करके जायजा लेते रहें। वन मंत्री ने जिले में खेलों के मैदान बनाने पर जोर दिया। वन मंत्री ने कहा कि जिले में बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए विशेष प्रयास करें।

उन्होंने कोकून उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी निर्देश दिए। इसके साथ पीडीए के सीईओ को डुडू, बसंतगढ़, पंचैरी में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काम करने को कहा। सभी अधिकारियों से कहा कि बोर्ड मीटिंग में लिए गए निर्णय पर मिलकर काम करें।

राज्यमंत्री अजय नंदा ने तीन दिवसीय मौंगरी मेला में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने मंदिर के विकास को लेकर काम करने को कहा। तीनों विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा राशन की समस्याओं को रखा। इस मौके पर डीसी उधमपुर नीरज कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें