उधमपुर। जिले में कोरोना महामारी का कहर जारी है। रविवार को जहां संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं, 137 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 183 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। इससे स्वास्थ्य को कुछ राहत मिली है। जिले में मौजूदा समय में 1410 मामले सक्रिय हैं।
बीते कुछ समय से जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे जिले में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस पर किसी तरह से भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। करीब एक सप्ताह से लगातार 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक कुल 292 नए मामले पाए गए थे। वहीं, शनिवार को भी लगातार दूसरे दिन 181 और तीसरे दिन रविवार को 183 नए मामले मिले हैं। अब चौथे दिन सोमवार को 137 नए मामले पाए गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। वहीं, इनके संपर्क में रहने वाले सभी लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। मेडिकल ब्लॉक टिकरी में 34, चिनैनी में 27, रामनगर में 44, पंचैरी में 01, बसंतगढ़ में 01, मजालता में 08, उधमपुर शहर में 20 लोग पॉजिटिव मिले हैं। एक व्यक्ति बेल्ट फोर्स और एक अन्य संक्रमित पाया गया हैं। 183 लोग महामारी को मात देने में भी कामयाब रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 7679 हो गए हैं, जिनमें से 6192 महामारी को मात देने में कामयाब हो चुके हैं। 77 लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है। जिले में मौजूदा समय में 1410 मामले सक्रिय हैं।