फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला दिवस मनाते हुए आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। केंद्र सरकार के बजट में आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांगों को पूरा नहीं किए जाने से नाराज आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मंगलवार को आईसीडीएस कार्यालय के बाहर धरना देकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ ने भी सहयोग किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बताया कि आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े दस बजे आंगनबाड़ी वर्कर्स ने धरना देकर प्रदर्शन शुरू किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला प्रधान अंजना कुमारी ने बताया कि सभी ने केंद्र सरकार के बजट से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाई थीं। उनको लग रहा था कि बजट में उनके मानदेय में बढ़ोतरी सहित सभी मांगों को पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन सरकार ने एक भी मांग को पूरा नहीं किया है। आंगनबाड़ी सेंटर में नियुक्त वर्कर व हेल्पर कम मानदेय के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझते हुए काम करने को मजबूर है। कई वर्षों से आंगनबाड़ी वर्कर्स को 15 हजार रुपये और हेल्पर को दस हजार रुपये मानदेय करने की मांग की जा रही है। हर बार सरकार की तरफ से मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन कोई मांग को पूरा नहीं करता है। इसके अलावा आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए पेंशन स्कीम भी लागू नहीं की जा रही है। कई प्रकार की सुविधाओं से आंगनबाड़ी वर्कर्स को सरकार ने वंचित रखा है। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों के मुकाबले में जम्मू कश्मीर की आंगनबाड़ी वर्कर्स को बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। इसी को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स आज भारतीय मजदूर संघ के सहयोग से प्रदर्शन कर काला दिवस मना रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार को गहरी नींद से जगाने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स 26 फरवरी को प्रेस क्लब जम्मूके बार राज्य स्तर का धरना प्रदर्शन करेंगी। जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है, आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा। इस मौके पर सुषमा देवी, विजय लक्ष्मी, शारदा देवी, नीलम देवी, अमृत प्रभा व अन्य मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें