फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 1348 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर में कोरोना के कहर के बीच टेस्टिंग और वैक्सीनेशन प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को 1348 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन

तीन दिनों के दौरान कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। पहले जहां रोजाना दो हजार से अधिक लोग टीका लगवा रहे थे अब संख्या डेढ़ हजार से भी कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 45 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने को जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था उसे पूरा करने के करीब पहंच गए हैं।
दूसरी डोज लगवाने लिए अंतराल को भी बढ़ाया गया है। शुक्रवार को शाम तक जिले में कुल 1348 लोग ही कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे, जिनमें 842 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है, जबकि 506 ने दूसरी खुराक ली है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला अस्पताल सहित जिले के विभिन्न वैक्सीन केंद्रों पर शुक्रवार को कुल 6 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और 10 ने दूसरी डोज लगवाई है। 81 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और 30 ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 515 लोगों ने पहली और 212 ने दूसरी डोज लगवाई है। 240 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 254 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें