फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 882 वरिष्ठ नागरिकों सहित 1289 ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को उधमपुर में 882 वरिष्ठ नागरिकों सहित 1289 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। रविवार को छुट्टी के चलते वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन लगाने के लिए 31 सेंटर स्थापित किए गए हैं। अब शहर के साथ ही दूर दराज ग्रामीण इलाकों में भी वैक्सीनेशन प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार से 11 नए सेंटर स्थापित कर वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। शुक्रवार को जिलेभर में एक हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाया गया था। शनिवार को 1289 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, इनमें 882 वरिष्ठ नागरिक थे। सबसे अधिक 167 वरिष्ठ नागरिकों ने जिला अस्पताल के अंदर वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा 147 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली, 164 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 17 हेल्थ वर्कर्स को पहली, 57 हेल्थ वर्कर्स को दूसरी और 45 से 59 आयु वर्ग के 22 लोगों को पहली डोज दी गई। अब लोगों को मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें