फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 11वीं की अंग्रेजी की परीक्षा... व्याकरण और समय प्रबंधन का ध्यान रखें विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के तहत 16 मार्च को होने वाले अंग्रेजी के पेपर को लेकर विद्यार्थियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा के मद्देनजर शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने छात्रों को पाठ्यक्रम के अनुसार सटीक रणनीति बनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


जीडीसी के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा और अन्य शिक्षकों के अनुसार अंग्रेजी के पेपर में अक्सर विद्यार्थी शब्दशास्र (ग्रामर) संबंधी त्रुटियां करते हैं। छात्र शब्द भेद, आर्टिकल और मॉडल्स के प्रयोग में गलतियां कर बैठते हैं। वाक्य के बीच में होने वाली व्याकरण की अशुद्धियों से उत्तर का प्रभाव कम हो जाता है, जिससे अंक कटने की संभावना रहती है। विशेषज्ञों ने गहराई से समझकर अभ्यास करने पर जोर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंग्रेजी एक ऐसी भाषा है जिसमें जितना अधिक पढ़ने और समझने का अभ्यास किया जाएगा, गलतियों की संभावना उतनी ही कम होगी।
पुराने प्रश्नपत्र हल करने के साथ निरंतर अभ्यास करें
अंग्रेजी का प्रश्नपत्र अक्सर लंबा होता है इसलिए विशेषज्ञों ने पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने के सुझाव दिए हैं। इससे परीक्षा का पैटर्न समझने में मदद मिलती है और कई बार प्रश्न दोहराए भी जाते हैं। परीक्षा के दौरान समय की कमी न हो, इसके लिए लिखने का नियमित अभ्यास करना बेहद जरूरी है। प्रश्नपत्र को पहले ध्यान से पढ़ें और फिर क्रमबद्ध तरीके से उत्तर लिखें। तनाव को कम करने और बेहतर एकाग्रता के लिए छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षा से एक दिन पहले अच्छी नींद लें ताकि मन शांत रहे। परीक्षा की पूर्व संध्या पर पौष्टिक और हल्का भोजन ही ग्रहण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें