96 प्रतिशत अंक लेने वाली 10वीं की छात्रा मानया:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। गर्ल्स हाई स्कूल चिनैनी की छात्रा मान्या देवी ने 10वीं में 96 प्रतिशत अंक पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा की उपलब्धि से स्कूल प्रशासन भी गदगद है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए मान्या ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर देश सेवा करना चाहती है।
चिनैनी से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव घाड़िया निवासी मान्या चिनैनी में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करती है। उसने कहा कि उसकी इस कामयाबी के पीछे उसके परिजनों और शिक्षकों का सहयोग है, जिन्होंने पढ़ाई में उसकी सहायता की। तब जाकर उसने 10वीं की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए।
मान्या ने कहा कि वह पढ़ाई कर भविष्य में एक डॉक्टर बनना चाहती है। बहुत से ग्रामीण लोगों को सुविधाओं और चिकित्सकों की कमी से समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। मान्या का कहना है कि वह एक डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देना चाहती है।