फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वाहनों से 109 मवेशी करवाए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। उधमपुर-चिनैनी पुलिस ने मवेशी तस्करी के बड़े प्रयास को विफल करते हुए 109 मवेशियों को मुक्त करवाया है। इस दौरान सात वाहनों को सीज करते हुए तस्करी के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसडीपीओ अहमद शाफी जरगर के नेतृत्व में चिनैनी पुलिस टीम ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उधमपुर से घाटी की ओर जा रहे छह वाहनों को रोका और तलाशी लेने पर घाटी की ओर अवैध रूप से ले जाए जा रहे 89 मवेशी मिले। पुलिस ने छह वाहनों को सीज करते हुए तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
उनकी पहचान शकील अहमद निवासी त्राल, मोहम्मद सावर निवासी अंतनाग, एजाज अहमद निवासी बारामूला, रहमत उल्लाह निवासी कुलगाम, मोहम्मद शब्बीर और अब्दुल सितार श्रीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधमपुर के टिकरी के पुलिस ने तस्करी का प्रयास विफल कर 20 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान जावेद अहमद कुलगांव और उस्मान अनंतनाग के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें