पुंछ जिले के सुरनकोट में तलाशी अभियान के दौरान दो पिस्टल और 11 कारतूस मिले हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि इलाके में संदिग्ध गतिविधि के बाद सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया था। जिसमें यह बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
इससे पहले नौ मई को जिले में आतंकी ठिकाने से ग्रेनेड की बड़ी खेप बरामद हुई थी। सुरनकोट तहसील के अधिकतर क्षेत्र वर्ष 2004 से पहले आतंकियों के गढ़ थे। सुरक्षाबलों ने कड़ी मेहनत के बाद इस इलाके से आतंकियों का सफाया कर दिया था। घाटी में सख्ती के बाद अब दहशतगर्द नए सिरे से नेटवर्क खड़ा करने की साजिश रच रहे हैं।
बता दें कि जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश को नाकाम करते हुए सुरनकोट तहसील में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर 19 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे।