फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग में आतंकी की तलाश करने पहुंचे सुरक्षबलों पर पथराव

Tue, 08 Mar 2016 04:19 PM IST
एजेंसी/अनंतनाग

सार

  • जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान पथराव ।
  • आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अशमुकाम इलाके की घेरेबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू ।
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिसमें दो आम नागरिक जख्मी हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अशमुकाम इलाके की घेरेबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

अधिकारी ने कहा कि जैसे ही सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभ‌ियान शुरु क‌िया, तभी तकरीबन 100 लोगों के एक समूह ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। इलके बाद सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें दो व्यक्ति जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जख्मी हुए व्यक्तियों की पहचान जावेद अहमद वानी (22) और आमिर शेख (21) के तौर पर हुई है। अधिकारी ने कहा कि इलाके में हालात तनावपूर्ण, लेकिन काबू में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें