फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत ग्रामीणों में दहशत, अन्य सुरंगें होने का भी अंदेशा

Fri, 04 Mar 2016 09:49 PM IST
सुभाष चंद्र, भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से

सार

  • पाकिस्तानी सुरंग मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल को अंदेशा है कि इस क्षेत्र में और भी सुरंगें हो सकती हैं।
  • आरएसपुरा में सुरंग के मिलने से क्षेत्र में काम करने वाली सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
विज्ञापन
पाकिस्तानी सुरंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लाह माई दे कोठे में पाकिस्तानी सुरंग मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल को अंदेशा है कि इस क्षेत्र में और भी सुरंगें हो सकती हैं। बीएसएफ सुरंगों की जांच के लिए सुरंग निरोधक आवश्यक कदम उठा रही है और अधिकारियों को जांच में तेजी लाने को कहा गया है। बीएसएफ के आईजी राकेश शर्मा ने स्वीकार किया कि बार्डर इलाके में अन्य सुरंग होने से इंकार नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग मिलने से पता चलता है कि सीमा पार से आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसकी जानकारी होने के बाद से सीमावर्ती ग्रामीण एक बार फिर दहशत में आ गए हैं। 

सीमा के अंतिम छोर तक खेतीबाड़ी करने वाले गांव देरिया के किसान मोहन लाल, प्रीतम सिंह, हंसराज व वेद भूषण का कहना है कि अगर आतंकी पहुंच जाते तो, बड़ा नुकसान हो सकता था। 
विज्ञापन

पहाड़पुर क्षेत्र में भी सुरंग होने की बनी आशंका

पाकिस्तानी सुरंग - फोटो : amar ujala
पहले सांबा और अब आरएसपुरा में सुरंग के मिलने से क्षेत्र में काम करने वाली सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। वहीं दिन भर सीमांत क्षेत्रं में सुरंग को लेकर चर्चा रही। 

गौरतलब है कि इससे पहले सांबा सेक्टर के सीमावर्ती गांव चचवाल के निकट जीरो लाईन पर पाक की ओर से एक सुरंग का निर्माण किया गया था, जो भारतीय सीमा में पांच सौ मीटर तक अंदर आ गई थी। 

स्थानीय युवक ने इसकी सूचना बीएसएफ को दी थी, जिसके बाद सुरंग की जांच की गई थी। सुरंग में आक्सीजन की पाइप भी लगी  थी। तब बीएसएफ के डीजी ने भी माना था कि ऐसी सुरंगें और भी हो सकती हैं, क्योंकि भूमि के बीस फुट नीचे जांचने के लिए उनके पास कोई यंत्र नहीं है। 

इससे अंदेशा बना था कि पाक रेंजरों की ओर से ऐसी और भी सुरंगें हो सकती हैं। आरएस पुरा सेक्टर में सुरंग मिलने से यह आशंका सही साबित हुई। दिन भर चर्चा रही कि ऐसी और कितनी सुरंगें हो सकती हैं। रक्षा सूत्राें से मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़पुर क्षेत्र में भी ऐसी सुरंग होने का अंदेशा है, क्योंकि उस क्षेत्र में अक्सर आतंकी घुसपैठ करने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन

अरनियां सीमा पट्टी पर भी पहुंचीं एजेंसियां

पाकिस्तानी सुरंग - फोटो : amar ujala
क्षेत्र में भी एहतियातन सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां हरकत में आती दिखाई दीं। इस दौरान दिनभर करीब 32 किलोमीटर सीमा पट्टी पर पैनी नजर रही। सूत्रों के अनुसार पूरी सीमा पट्टी की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यहां कोई सुरंग नहीं है। 

गौरतलब है कि बीते माह सीमा पट्टी पर से सरकंडे साफ कर दिए गए थे, जिससे पाक की अग्रिम चौकियां और रेंजरों की हरकत साफ दिखाई देती है। ऐसे में किसी सुरंग के बनने की आशंका नहीं रह जाती। 

लेकिन पाक पर विश्वास नहीं किया जा सकता। इस कारण चप्पे-चप्पे की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही। शुक्रवार को पहले से कहीं अधिक चौकसी रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें