फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर सुरंग के जरिए घुसपैठ की साजिश

Fri, 04 Mar 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू

सार

  • पाक‌िस्तान की ओर है सुरंग का दूसरा छोर
  • सुरक्षा एजेंस‌ियों से जुड़े अध‌िकारी मौके पर पहुंचे
  • बीएसएफ पर हमले की फ‌िराक में थे आतंकी
  • जीरो लाइन पर जाने पर लगा अस्थाई प्रत‌िबंध
विज्ञापन
सु‌रंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर दोस्ती का हाथ और दूसरी तरफ भारतीय सीमा में सुरंग का निर्माण। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ में विफल होने के बाद पाकिस्तान ने सुरंग के जरिये आतंकियों को भारतीय सीमा में भेजने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


आरएस पुरा के ‘नो मैन लैंड’ में जिस स्थान पर सुरंग मिली, वहां दूर-दूर तक रिहायशी क्षेत्र नहीं है। वह बीएसएफ की एकमात्र 127वीं बटालियन है, जो पाकिस्तान के निशाने पर थी।

बटालियन से 300 मीटर दूरी तक पाक ने सुरंग बना ली थी। ‘नो मैन लैंड’ की फेंसिंग पार करते ही वह किसी भी समय बीएसएफ की अल्लाह माई दे कोठे पोस्ट को निशाना बना लेते।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जम्मू तक आसानी से पहुंच सकते थे आतंकी

सु‌रंग - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ के आईजी राकेश शर्मा ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन बीएसएफ ने समय रहते इसे नाकाम कर दिया। वह हमारी बटालियन तक पहुंच सकते थे।

ढाई फुट चौड़ी और तीन फुट ऊंची सुरंग में आसानी से आतंकियों की घुसपैठ हो सकती थी। सांबा में मिली सुरंग की तरह इसमें भी आक्सीजन के पाइप वगैरह हैं या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बीएसएफ आईजी के अनुसार अभी सुरंग की प्रारंभिक जांच हुई है, लेकिन सुरंग की गहराई से जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि उसमें आक्सीजन पाइप वगैरह लगाए गए हैं या नहीं।

खास बात यह है कि सुरंग के आसपास दूर-दूर तक सिर्फ खेत हैं। यदि आतंकी इस सुरंग से घुसपैठ करते तो उन्हें आरएस पुरा तक पहुंचने में कोई समस्या नहीं होती।

इसके अलावा आतंकी जम्मू शहर तक पहुंच सकते थे। ऐसे में वह रास्ते में पड़ने वाले सेना और बीएसएफ के महत्वपूर्ण ठिकानों को भी निशाने पर ले सकते थे। निकी तवी के पास स्थित सुरंग स्थल में पिछले दिनों बाढ़ आने से फेंसिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें