फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में भड़की हिंसा, श्रीनगर-बनिहाल के बीच रेल सेवा ठप

Sat, 07 May 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर रेलवे - फोटो : PTI
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षाबलों द्वारा तीन स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराए के बाद इलाके में हिंसा फैल गई है। बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए रेलवे ने श्रीनगर-बनिहाल के बीच रेल सेवा को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि, बिगड़े हुए हालातों को देखते हुए बनिहाल से गुजरने वाली रेल सेवा को आज रद्द कर दिया गया। गौरतलब है कि आज तड़के सुरक्षाबलों ने पुलवामा में हिजबुल के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।

मुठभेड़ में तीनों हिजबुल आतंकवादियों के मारे के बाद इलाके में हिंसा फैल गई थी। स्थानीय युवकों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भीड़ की तितर-बितर करने लिए आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के अधिकारी ने बताया कि स्थिति का आकलन करने के बाद ही पता चल पाएगा कि कल कश्मीर घाटी में रेलवे सेवा बहाल की जाएगी या नहीं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें