चिनाब नदी का बहाव इतना तेज है कि इसे लोग खूनी दरिया के नाम से बुलाते हैं।
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू पुलिस थाना क्षेत्र के नाचलाना इलाके में बुधवार को सैलानियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर नाले में जा गिरा।
इसमें दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में संजय पाल (28), संतू पशेस (37) शामिल हैं। सभी कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार पहलगाम से सैलानियों से भरा टेंपो ट्रैवलर (जेके 02एबी 9267) जम्मू की तरफ आ रहा था। जैसे ही वाहन रामसू क्षेत्र में पहुंचा, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी नाले में जा गिरी।