सुविधाओं को बढ़ाने पर हुई चर्चा
उन्होंने कहा कि इस बात पर भी चर्चा की गई कि आवश्यकता के अनुसार बालटाल, पहलगाम, नुनवान और पंथा चौक श्रीनगर में भी इन सुविधाओं को उपयुक्त रूप से बढ़ाया जाना चाहिए। संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपराज्यपाल ने यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्था और अपेक्षित सुविधाएं सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
मार्गों को किया जाएगा चौड़ा
प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने श्रीनगर के पंथा चौक स्थित यात्री निवास में क्षमता बढ़ाने का भी आह्वान किया। बैठक में चल रही परियोजनाओं, यात्रा से संबंधित सूचनाओं के प्रसार, यात्रियों, सेवा प्रदाताओं, टट्टुओं को बीमा कवर, श्राइन बोर्ड द्वारा ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों को चौड़ा करने और उनका रखरखाव करने के लिए भी काम किया जाएगा।
सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था
प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में पवित्र गुफा और निचली पवित्र गुफा क्षेत्र में भीड़भाड़ कम करने के उपाय, आपदा की तैयारी और न्यूनीकरण उपाय, सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था, चिकित्सा देखभाल सुविधाएं, मौसम पूर्वानुमान संबंधी बुनियादी ढांचे और सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपराज्यपाल ने बोर्ड के सदस्यों को बधाई दी और यात्रा के सफल संचालन में उनके बहुमूल्य योगदान और निरंतर मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।