फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Grenade Attack: आतंकियों ने बारामुला में पुलिस चौकी पर किया ग्रेनेड हमला, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा

Wed, 05 Mar 2025 07:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

धमाके से कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के इलाकों को भी खंगाला जा रहा है। नागरिकों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में मंगलवार रात आतंकियों ने पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया। इसमें किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है। ग्रेनेड ओल्ड टाउन पुलिस चौकी पर फेंका गया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात करीब 9:20 बजे पुलिस चौकी के पीछे विस्फोट हुआ। पुलिस ने तुरंत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर इलाके को घेर लिया। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस चौकी की चहारदीवारी के बाहर पीछे ग्रेनेड की पिन मिली। इससे पता चला कि यह ग्रेनेड हमले का प्रयास किया गया था। ग्रेनेड पुलिस चौकी के अंदर गिरा और फट गया।
 
विज्ञापन

इससे कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के इलाकों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नागरिकों से सतर्क रहने और निकटतम पुलिस चौकी को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें