फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना कर रही आतंकियों का सफाया, बौखलाए लश्कर और हिजबुल ने मिलाया हाथ

Tue, 13 Jun 2017 08:37 AM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में आतंकवाद का दौर शुरू होने के लगभग डेढ़ दशक बाद सुरक्षा बलों की ओर से दोबारा आतंकियों को ढूंढो और मारो (कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन ‘कासो’) अभियान शुरू किया गया है। इससे आतंकी तंजीमों में बौखलाहट है। इसी वजह से आतंकी हमले तेज हुए हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों के पास इनपुट हैं कि कासो का जवाब देने के लिए लश्कर और हिजबुल ने हाथ मिलाया है। अब दोनों संगठनों के आतंकियों को संयुक्त रूप से हमले की जिम्मेदारी दी जा रही है। अमरनाथ यात्रा की तिथि करीब आने के साथ ही इसके और बढ़ने की आशंका है।
 
कश्मीर में सक्रिय लश्कर और हिजबुल के 250 से अधिक आतंकियों को कमांडरों की ओर से हमले तेज करने और अपनी मौजूदगी दिखाने की हिदायत दी गई है। दक्षिणी कश्मीर के साथ ही आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा मार्ग में आने वाले स्थानों को निशाने के लिए चुना है। 
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा के साथ ही उत्तरी कश्मीर में बारामुला, कुपवाड़ा और सोपोर में सक्रिय आतंकियों को सुरक्षा बलों को ज्यादा से ज्यादा निशाना बनाने को कहा गया है। इसके साथ ही राजनीतिक व्यक्ति के सुरक्षा गार्ड से हथियार छीनने, थानों, पुलिस पोस्ट और नाकों, सुरक्षा बलों के कैंप और महत्वपूर्ण ठिकानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तैनात सुरक्षा बलों को निशाना बनाए जाने की साजिश रची गई है। 

घात लगाकर हमले करने के बाद आतंकियों को मौके से भागने को भी कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को सुरक्षा बलों की मौजूदगी की रेकी करने की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन

श्रीनगर में दिख रही मौजूदगी, अलर्ट

- फोटो : PTI
खुफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। सीआरपीएफ के प्रवक्ता राजेश यादव का कहना है कि आतंकियों से निपटने की रणनीति के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कासो भी जारी रहेगा। 

सूत्रों के अनुसार ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले हैं। यहां ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) की सक्रियता बढ़ी है। इस वजह से सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है। लाल चौक, खानयार सहित अन्य संवेदनशील स्थानों तथा लोगों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। 

महत्वपूर्ण स्थलों तथा नाकों पर चौकसी बढ़ाई गई है। दो दिन पहले आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर लाल चौक इलाके में कासो अभियान चलाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें