फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल को चिट्ठी भेजकर आतंकी हमले की धमकी

Fri, 11 Oct 2013 01:17 AM IST
अमर उजाला, बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के हीरानगर और सांबा में हुए दोहरे आतंकी हमले से फैली दहशत को एक अज्ञात चिट्ठी ने फिर बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


बिलावर तहसील के गुजरू नगरोटा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल तक पहुंचाई गई टूटीफूटी हिंदी में लिखी इस चिट्ठी में स्कूल को अगले दो महीने तक खाली रखने का फरमान जारी किया गया है।

बेनाम चिट्ठी भेजने वाले ने चेतावनी दी है कि यदि स्कूल में छुट्टियां घोषित नहीं की गईं तो ईद से पहले हीरानगर हमले जैसी वारदात को अंजाम दिया जाएगा।

पुलिस और प्रशासन समेत पूरा सुरक्षा तंत्र इस चिट्ठी से सकते में आ गया है। स्कूल की सुरक्षा चौकस कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

धमकी भरी चिट्ठी ग्यारहवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के जरिये स्कूल तक पहुंचाई गई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि सुबह वह रोज की तरह मेटाडोर से स्कूल आ रही थी। वह उज्ज पुल लुडेरा से मिनी बस में सवार हुई। जिस सीट पर वह बैठी उसके ठीक पीछे बैठे एक व्यक्ति ने उससे उसके बारे में पूछना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि उसकी उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच लग रही थी। सिर पर सफेद टोपी पहन रखी थी। सामान्य बातचीत में उसने पूछा कि वह कौन से स्कूल में पढ़ती है। इसके बाद उस व्यक्ति ने छात्रा को एक बंद लिफाफा देते हुए कहा कि इसे स्कूल के किसी टीचर को दे देना। थड़ा कल्बाल के पास वह मिनी बस से उतर गया।
विज्ञापन


छात्रा ने स्कूल पहुंचकर लिफाफा प्रिंसिपल को दे दिया। लिफाफे में रखे खत के मजमून को पढ़ते ही प्रिंसिपल के होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। एसडीपीओ रफीक मन्हास और एसएचओ दलजीत सिंह अपने दलबल सहित स्कूल पहुंचे।

बाद में जिला मुख्यालय से विशेष सुरक्षा बल बुला कर स्कूल की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें