फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : घाटी में एक हाइब्रिड आतंकी और तीन ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, हथियार बरामद

Sat, 07 May 2022 12:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर बारामुला में नाका लगाया था। जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे। सुरक्षा बलों को देखकर इन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन दोनों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
तैनात सुरक्षाबल और वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला और मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक हाइब्रिड आतंकी और तीन आतंकी मददगारों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर बारामुला में नाका लगाया था। जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे। सुरक्षा बलों को देखकर इन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन दोनों को पकड़ लिया गया। इनकी पहचान आशिक हुसैन लोन निवासी हैदर मोहल्ला उशकारा बारामुला और उजैर अमीन गनी निवासी कंठबाग बारामुला के रूप में हुई है।

दोनों के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, 8 कारतूस, 2 हैंड ग्रेनेड और 2 यूबीजीएल ग्रेनेड सहित आपत्तिजनक सामग्री और विस्फोटक बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों लश्कर से जुड़े थे। बारामुला और उसके आस-पास के इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे से विदेशी आतंकियों से ये हथियार हासिल किए थे।
विज्ञापन


इनमें से एक हाइब्रिड आतंकी और एक आतंकी मददगार केरूप में काम कर रहा था। वहीं, बडगाम पुलिस ने सुरक्षाबलों ने हुरू इलाके में आतंकी संगठन अंसार गज़वा तुल हिंद के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है।

इनकी पहचान अमीर मंजूर निवासी डांगरपोरा और शाहिद रसूल गनई निवासी पुट्टरमुल्ला सफापोरा गांदरबल के तौर पर हुई है। इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री के साथ साथ एक हथगोला और 25 एके-47 के कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें