फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ पर आतंकी हमला, एएसआई शहीद

Thu, 12 Dec 2013 11:25 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में एसएचओ चडूरा की दिनदहाड़े हत्या करने के बाद आतंकियों ने बुधवार को सीआरपीएफ के गश्ती दल को निशाना बनाया। हमले में एक एएसआई शहीद हो गया और दो जवान गंभीर घायल हो गए। हमले के बाद अफरातफरी फैल गई जिसका लाभ उठाकर आतंकी भाग निकले।
विज्ञापन


शहीद एएसआई की पहचान उदित नारायण हुई है। आतंकी हमले की सूचना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, पर कोई आतंकी हाथ नहीं लगा।

आईजी कश्मीर एजी मीर ने सीआरपीएफ के एएसआई के आतंकी हमले में शहीद होने की पुष्टि की है। हमले के बाद पूरे श्रीनगर में चेकिंग बढ़ा दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। देर रात तक पुलिस टीमें छापामारी करती रहीं।
विज्ञापन


बुधवार को सीआरपीएफ की 29वीं बटालियन की रोड ओपनिंग पार्टी के जवान नौगाम इलाके में गश्त कर रहे थे। शाम करीब चार बजे आतंकियों ने जवानों पर निशाना लेते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

हमले में गश्ती दल में शामिल एएसआई उदित नारायण शहीद हो गए, जबकि जवान सुरेंद्र गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। एक अन्य जवान भी जख्मी हुआ है। सड़क पर गोलीबारी से हंगामा मच गया।

इसका लाभ उठाकर आतंकी फायरिंग करते हुए भाग निकले। जख्मी जवान को अस्पताल ले जाया गया। आतंकी हमले के बाद नौगाम समेत आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया।

देर रात तक श्रीनगर के तमाम इलाकों में तलाश और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे थे। आईजी एजी मीर का कहना है कि आतंकियों ने काफी करीब पहुंच कर एएसआई और जवानों पर गोलियां चलाईं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें