मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के वजारत रोड स्थित सरकारी आवास के बाहर एक 21 वर्षीय युवक द्वारा दीवार फांदने की कोशिश का मामला आया है। एसएसजी (विशेष सुरक्षा समूह) के जवानों ने समय रहते उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय मुख्यमंत्री दिल्ली में थे।

विज्ञापन
कटड़ा के ककिरयाल निवासी आरोपी तिलक राज को पकड़कर जब पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह नशे का आदी है और पहली बार जम्मू आया था। उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि यह मुख्यमंत्री का आवास है। पुलिस जांच में उसके किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने या किसी गंभीर मंशा के प्रमाण नहीं मिले हैं।
वह 3 अगस्त को अपने दोस्त के साथ जम्मू आया था और नशे की हालत में मिलने पर पुलिस द्वारा पकड़ा भी गया था। जमानत पर छूटने के बाद उसने परिजन के साथ जाने से इनकार कर दिया और भागकर सीएम आवास की दीवार तक पहुंच गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। गौर करने योग्य है कि इससे पहले 11 मार्च को डॉ. फारुक अब्दुल्ला पर भी एक समारोह के दौरान हमले का प्रयास किया जा चुका है।